Gold price टुडे:29 नवंबर को सोने में गिरावट, चांदी स्थिर, चेक करें लेटेस्ट 22 Carat और 24 Carat गोल्ड रेट

Updated: 29 Nov 2024

सर्राफा बाजार में 29 नवंबर 2024 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट आई है. गुरुवार की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में करेक्शन देखा गया और 22 और 24 Carat सोने के दाम 150 रुपये तक घट गए हैं. 22 Carat सोने की कीमत अब 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 24 Carat सोने का भाव 77,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है

Gold Price

Gold Price टुडे: 29 नवंबर 2024 को सोने में गिरावट, चांदी स्थिर, चेक करें लेटेस्ट 22 Carat और 24 Carat gold रेट नई दिल्ली: आज गुरूवार अर्थात 29 नवम्बर को सोने चांदी के वायदा बाजार भाव मे तेजी देखी जा रही है. गोल्ड लगभग 576 रूपये तेज होकर 76334 रूपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और चांदी 1104 रूपये महंगी होकर 89109 रूपये प्रति किलोग्राम बिक रही है.

https://hindi.goodreturns.in/gold-rates

MCX पर Gold Silver की ताजा स्थिति

आज 5 दिसम्बर की वायदा डिलीवरी वाला गोल्ड 76334 प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुआ और सुबह 10:30 बजे तक 20504 लाख के ग़ोल्ड के ऑर्डर बुक हो चुके हैं . साथ ही 5 फरवरी वायदा डिलीवरी वाला सोना 77022 रूपये प्रति 10 ग्राम पर ओपन होकर खबर लिखे जाने तक 12153 लाट्स के गोल्ड का ट्रेड हो चुका था जिसकी कीमत 79770 लाख थी.

मल्टी कमोडिटी बाजार में 5 दिसम्बर वाली Silver 88699 रूपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ओपन हुई और 91487 प्रति किलोग्राम के हाई को टच किया है. वहीं 5 मार्च वाली Silver 90756 रूपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई और 91394 के हाई पर ट्रेड कर रही है और 5 मई वाली चांदी 92894 रूपये प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई और 93017 पर ट्रेड कर रही है.

इस रेट पर बंद हुआ था Gold

इससे पहले 28 नवम्बर को MCX पर आखिरी कारोबारी सत्र में 5 दिसम्बर की डिलीवरी वाला Gold 76724 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था जबकि 5 फरवरी वायदा डिलीवरी वाला Gold 76556 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.

पिछले ट्रेडिंग सेशन में 28 नवम्बर को MCX पर 5 दिसंबर की वायदा डिलीवरी वाली चांदी 88002 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी. इसके अलावा 5 मार्च 2025 की वायदा चांदी 90135 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर क्लोज हुई थी. साथ ही 5 मई 2025 की वायदा चांदी 91841 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर क्लोज हुई थी

वहीं सर्राफा बाजार में 29 नवंबर 2024 को भारत में सोने की कीमतों में गिरावट आई है. गुरुवार की तेजी के बाद आज सोने की कीमतों में करेक्शन देखा गया और 22 और 24 कैरेट सोने के दाम 150 रुपये तक घट गए हैं. 22 कैरेट Gold की कीमत अब 71,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 24 carat Gold का भाव 77,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

29 नवंबर 2024 को भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर22 Carat Gold (रुपये/10 ग्राम)24 Carat Gold (रुपये/10 ग्राम)
अहमदाबाद70,95077,400
भुवनेश्वर71,05077,350
बेंगलुरु71,05077,350
दिल्ली71,05077,500
नोएडा71,05077,500
गाजियाबाद71,05077,500
लखनऊ71,05077,500
मुंबई70,05077,350
कोलकाता71,05077,350
पटना70,95077,400
जयपुर71,05077,500
गुड़गांव71,05077,500

Share Market और स्टॉक मार्केट की नवीनतम और ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़िए 24newscover .

भारत में सोने की डिमांड

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल भारत में सोना नीचे गिरा। इसके बावजूद भारत सोने की खपत के मामले में चीन से आगे निकल गया। वैसे देखा जाये तो भारत में सोने के आभूषणों की डिमांड सोने को कभी फीका नहीं पड़ने देगी। बावजूद इसके कि भारत में अब ई-गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ मौजूद हैं, लोगों की रुचि; सोना खरीदने में ज्यादा है।

सरकार ने सोने के आयात में कमी लाने के लिये आयात शुल्क को बढ़ाया, लेकिन देश में सोने का आयात कम नहीं हुआ। पिछले कुछ सालों में सोने के दाम खराब दौर से गुजरे। लेकिन फिर भी 2008 की मंदी के बाद इसने अच्छा रिटर्न दिया। उस वक्त सोने के दाम बहुत नीचे चले गये थे।

भारत में सोना खरीदनें से पहले जानिए सोने का भाव 

भारत में सोना खरीदते समय सबसे पहले सोने के भाव के बारे में अवश्य पता करें कि आप जो सोना खरीद रहें है वही भाव सोने का सर्राफा बाजार में है कि नहीं। सोने के भाव को डीलर से ना पता करें बल्कि बाजार में बैठे दूसरे डीलरों से भी पता करें। जिससे आपको पता चल जाएगा की बाजार में सोने का भाव क्या चल रहा है। भारत में सोने के भाव में बदलाव अंतरराष्ट्रीय कारकों की वजह से भी देखनें को मिलता है। इनमें अस्थिर नीतियां और वैश्विक आर्थिक वृद्धि शामिल होती हैं। भारत में प्रति ग्राम सोने के भाव को निर्धारित करनें में मांग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

यदि मांग मजबूत नहीं होगी तो सोने के भाव गिरेंगे। वहीं अच्छी मांग के दौर में सोने के भाव में तेजी आएगी।  भारत में सोने की खरीदारी के समय सोने का भाव और हॉलमार्क अवश्य देखकर ही लें। सबसे अहम बात यह है कि सामान्य सोने का भाव और हॉलमार्क वाले सोने के भाव में कोई अंतर नहीं होता है। आपको हॉलमार्क वाला सोने का भाव देने के लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लेता है। यह वही भाव होता है जिसपे सामान्य सोना बेचा जाता है।

फर्क सिर्फ इतना है कि जब आप सामान्य सोना खरीदते हैं तो उसकी शुद्धता सुनिश्चित करतें हैं।  एक बात जिसका हमें उल्लेख करने की आवश्यकता है वह यह है कि भारत में आज हॉलमार्क वाले सोने की दरें उनकी भाव में भिन्न नहीं हैं। जो चीज भिन्न होती है वो किमती धातु की गुणवत्ता है। किसी भी मामले में जब आप खरीदारी कर रहें हो तो उच्च गुणवत्ता वाली चीजें खरीदें। यदि दोनों के बीच कोई शुल्क और अंतर नहीं है तो गुणवत्ता वाले हॉलमार्क वाले उत्पाद पर टीके रहना बेहतर माना जाता है।

24 कैरेट Gold

जब हम 24 कैरेट सोने की बात करते हैं तो इसका सीधा सा मतलब है कि हम शुद्ध सोने की बात कर रहे हैं। 24 कैरेट सोने में सोने की मात्रा 99.9 फीसदी रहती है। सोने की शुद्धता का पैमाना 24 कैरेट को ही माना गया है क्योंकि इसमें शुद्ध सोने की मात्रा 99.9% है। शुद्ध सोने की पहचान है कि वह बहुत ज्यादा ही लचीला होता है। सोना एक ऐसी धातु है जिसको कागज से भी पता बनाया जा सकता है। कई मंदिरों और स्थानों पर सोने के वर्क का प्रयोग सजावट के तौर पर होता है।

वहीं 24 कैरेट सोना इतना लचीला होता है कि उसका गहना बनाना आसान नहीं है। शुद्ध सोने में लीचीलापन अधिक होता है जिसके कारण उससे बने गहने मुड़ सकते हैं। इससे गहनों का आकार खराब हो जाता है और वह दोबारा पहनने लायक नहीं रहते हैं। भारत में ज्यादातर लोग सोने आभूषण पहनते हैं, इनमें इयर रिंग, अंगूठी और गले की चेन सबसे ज्यादा पहनी जाती है। लोग भी इन गहनों को लगातार पहनते हैं वहीं अगर ये गहने 24 कैरेट सोने के बने हों तो ये बहुत जल्द मुड़ जाएंगे।

22 कैरेट Gold

गहनों के लिहाज से 22 कैरेट सोना सबसे उपयुक्त होता है। 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोने से शुद्धता के मामले में कम होता है, जहां 24 कैरेट में 99.9 फीसदी सोने की मात्रा रहती है वहीं 22 कैरेट में सिर्फ 91.6 फीसदी सोने की मात्रा रहती है। बाकी कॉपर और जिंक जैसी धातुएं होती हैं जो कि इसमें मिलायी जाती हैं। इन धातुओं की वजह से सोना 24 कैरेट के मुकाबले ज्यादा मजबूत होता है।

22 कैरेट के सोने का प्रयोग ज्यादातर गहने बनाने के लिए होता है। देश के तमाम सर्राफा बाजार 22 कैरेट में सोने के गहने बनाते हैं। 22 कैरेट सोने का दाम 24 कैरेट के सोने के दाम 1 से 2 हजार रुपए तक कम रहता है।

18 कैरेट Gold

जब बात बजट में सोना खरीदने की आती है तो सबसे पहले सोने के दाम चेक किए जाते हैं। 18 कैरेट सोने में 75 प्रतिशत सोना रहता है बाकी 25 प्रतिशत सिल्वर, जिंक, निकेल और कॉपर जैसे मेटल रहते हैं। आम तौर पर सोने के ऐसे गहने जिसमें अन्य पत्थर जैसे मोती या डायमंड (हीरा) जुड़े होते हैं वह 18 कैरेट गोल्ड के ही होते हैं। 18 कैरेट गोल्ड 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड से ज्यादा मजबूत होता है जिसके कारण उसमें लगा पत्थर अपनी स्थान पर ही रहता है।

यहां ध्यान देने वाली एक और बात है, 18 कैरेट गोल्ड का दाम 22 कैरेट सोने के दाम से भी कम होता है जिसके कारण आप कम पैसे में सोने के गहने खरीद सकते हैं। मान लीजिए कि अभी 24 कैरेट सोने के दाम 30 हजार रुपए के आस-पास हैं और 22 कैरेट सोने का दाम 27-28 हजार रुपए के आस-पास है तो वहीं 18 कैरेट सोने का दाम 21-23 हजार के बीच ही रहेगा।

खरीदने से पहले पता करें भाव

सोने खरीदते वक्त सबसे पहले आपको जो काम करना है वो ये कि आप अपने शहर में सोने के दाम पता करें। आपके शहर में सोने का क्या भाव चल रहा है इसकी जानकारी जरूर रखें। सोने के भाव सिर्फ एक दुकान से नहीं बल्कि कई दुकानों से पता करें। इससे आपको एक आइडिया मिल जाएगा कि आखिर शहर में सोने का औसत भाव क्या है।

कैसी दुकान से खरीदें सोना

अगर आप किसी ग्रामीण इलाके में रहते हैं तो कभी भी आस-पास के सुनार की दुकान से सोना मत खरीदें। हम ऐसे इसलिए कह रहें हैं क्योंकि ऐसी दुकानों पर सोने की कीमत बाजार भाव से अलग रहती है, सोने की गुणवत्ता हमेशा संदिग्ध रहती है इसलिए ऐसी किसी भी सर्राफा दुकान से सोने की खरीददारी मन करें। अगर आप किसी छोटे शहर में रहते हैं और वहां कई सर्राफा की दुकानें है तो आप उसमें से सबसे विश्वसनीय दुकान को चुनिए, उस दुकान पर सोने का क्या भाव चल रहा है और कितना मेकिंग चार्ज है, आदि बिदुंओ के बारे में पता करें। ध्यान रहे, दुकान जितनी विश्वसनीय होगी सोने की गुणवत्ता उतनी ही अच्छी होगी।

क्या होता है सोने का मेकिंग चार्ज

सोने की खरीद में सबसे अहम बिंदु होता है उसका मेकिंग चार्ज। इंडियन बुलियन एसोसिएशन देश भर में सोने का क्या भाव होगा इसे तय करता है। इसलिए हर शहर में सोने के भाव 100-200 रुपए कम ज्यादा रहते हैं लेकिन एक शहर में सोने के भाव एक ही रहता है सोने का भाव उसके मेकिंग चार्ज व अन्य टैक्सेस की वजह से अलग रहता है। सोना खरीदते वक्त उस पर BIS हॉल मार्क जरूर चेक करें। ये हॉल मार्क प्रमाणित करता है कि सोना असली है या नहीं। साथ ही सोने की गुणवत्ता भी BIS हॉलमार्क के जरिए ही प्रमाणित होती है।

हर पीली धातु सोना नहीं है

सोने का रंग पीला होता है, इसका मतलब ये नहीं कि हर पीली धातु सोना होगी। बाजार में अच्छी क्वालिटी के नकली सोने के गहने मिल जाएंगे जो कि बिल्कुल सोने के गहने के जैसे दिखेंगे। असली सोने की पहचान आप कई तरीकों से कर सकते हैं। इसके लिए आप सुनार की दुकान पर सोने का एसिड टेस्ट भी कर सकतें हैं, एसिड टेस्ट में अगर कोई रंग नहीं आता है तो सोना असली है अगर सफेद ये पीला रंग आता है तो इसका मतलब कि सोने में चांदी और या कॉपर जैसी धातु मिली हुई है।

18 कैरेट Gold खरीदने में है फायदा

वर्तमान में सोने की तीन वेराइटी ज्यादा प्रचलित हैं इसमें 24 कैरेट गोल्ड, 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड है। अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इन तीन वेराइटी में से कोई एक चुन सकते हैं। चूंकि 24 कैरेट सोने का दाम सबसे अधिक होता है इसलिए ज्यादातर लोग 22 कैरेट सोने के गहने खरीदते हैं। अगर आपको कम पैसों में सोने के गहने खरीदने हैं तो आप 18 कैरेट में सोने के गहने खरीद सकते हैं। 18 कैरेट सोने में 75 फीसदी सोना रहता है जबकि बाकी 25 फीसदी, चांदी, तांबा जैसी अन्य धातुएं रहती हैं।

Gold है सफल निवेश

सोने का गहना सिर्फ एक सजावट भर नहीं है बल्कि एक निवेश भी है। सोना खरीदते वक्त आप ये ध्यान रखें इसलिए आप गहनों के अलावा सोने के सिक्के आदि खरीद सकतें और बाद में इनका विक्रय करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

सोने में निवेश का सबसे अच्छा वक्त तब है जब सोने के दाम बहुत कम हों। मान लीजिए आज सोने के दाम 30 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हैं और आप सोने में निवेश करतें हैं तो आपको मिलने वाला लाभ बहुत कम होगा। यही निवेश यदि आप तब करते हैं जब सोने का भाव 25 हजार रुपए के आस-पास रहता है तो आपको 4 से 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम का बेहतर लाभ मिल सकता है।

Gold पर आकर्षक स्कीम के बारे में पता करें

कई बड़े ज्वैलर्स आपको कुछ अच्छी स्कीम का भी ऑफर देते हैं इसके तहत आप 25 से 27 हजार रुपए तक का सोना 20 से 22 हजार रुपए में खरीद सकते हैं। मान लीजिए आपको सोने की आवश्यकता दिसंबर में है और आप तनिष्क जैसे किसी बड़े ज्वैलर्स में 2 हजार रुपए प्रतिमाह निवेश का ऑफर रहता है। अब आप यदि मार्च से दिसंबर तक हर महीने 2 हजार रुपए जमा करते हैं तो आपको दिसंबर में 25 से 27 हजार रुपए का सोना महज 20 से 22 हजार रुपए में मिल सकता है। इस तरह की स्कीम के बारे में आप ज्वेलर्स शॉप से पता कर सकते हैं। इसके अलावा आप EMI पर भी गहने खरीद सकते हैं।

कैसे तय होती है भारत में सोने की कीमत

यदि आप भारत में सोने के दामों पर गौर करेंगे तो आप पाएंगे कि देश के हर शहर में सोने के भाव अलग-अलग हैं। कई शहरों में सोना महंगा होता है तो कई शहरों में सस्ता। तो भारत में सोने के भाव आखिर कैसे तय होतें हैं। भारत के शहरों में सोने के भाव अंतरराष्ट्रीय भावों पर निर्भर करते हैं। इसलिए जब सोने के अंतरराष्ट्रीय भाव बढ़ते हैं तो कई शहरों में ज़्यादा महंगा सोना पड़ता है।

हमारे यहां सोने की खानें ज़्यादा नहीं है हमें अपनी ज़रूरत का सोना आयात करना पड़ता है। भारत में सरकारी और निजी बैंक सोना आयात करते हैं , साथ ही कुछ एजेंसीज भी हैं जो कि विदेश से सोना खरीदकर डीलर्स को भेजती हैं। आयात करने वालों की ये सूची बदलती रहती है और सरकार इसमें बदलाव करती रहती है।

भारत में Gold कौन लाता है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ोदा, मिनरल और मेटल ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन, यूनियन बैंक, सिंडीकेट बैंक आदि सोने के आयातक हैं। भारत में 38 बैंक हैं जो सोना बाहर से खरीदते हैं। बाद में ये बैंक सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत का हिसाब लगाकर उसे भारत की मुद्रा में बदलते हैं फिर उस पर आयात शुल्क लगा देते हैं। इस तरह इसका भारत में सोने का भाव तय होता है।

मगर ये अंतिम खुदरा भाव नहीं है, सोने कीमतें शहरों के बुलियन एसोसिएशन द्वारा निर्धारित होती है, जैसे कि मुंबई। उदाहरण के लिए मुंबई में आईबीजेए (इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन), सोने का डीलर्स का एक एसोसिएशन हैं जहां उनके द्वारा कीमतें निर्धारित होती हैं बाद में इन्हें रिटेलर्स तक भेज दिया जाता है। इसके बाद रेट को पूरी तरह निर्धारित करने के लिए ये बड़े डीलर्स से संपर्क करते हैं और भविष्य की कीमतें तय करते हैं।

Gold का दाम तय करने की प्रक्रिया

सोने के भाव तय करने के अन्य तरीके भी हैं। आप सोने के अंतरराष्ट्रीय भाव लेकर उसमें डॉलर के मुक़ाबले रुपए की कीमत को गुणा कर सकते हैं। बैंक सोना आयात, वैट, ओक्ट्रोई और लोकल खर्चे निकालकर इससे मुनाफा करते हैं। इसलिए, एक ज्वेलर की दुकान पर आप जो भुगतान करते हैं उसमें घड़ाई के चार्जेज(मेंकिंग चार्ज) के साथ ये सब चीजें भी जुड़ी होती हैं।

Leave a comment